फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर ने जीती अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता ।

विज्ञापन
ना के इंदिरा मैदान में ऊना व हमीरपुर के बीच हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनी हमीरपुर की टीम - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। संतोषगढ़ क्रिकेट मैदान में सोमवार को अंडर-25 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना और हमीरपुर के बीच खेला गया। मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और वीजेडी प्रणाली के तहत हमीरपुर की टीम को 47 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ऊना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हमीरपुर की टीम ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज शुभम अरोड़ा ने 156 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा रोहित कुमार ने 53 रन का योगदान दिया। वहीं, ऊना के गेंदबाज संदर्भ सूद ने तीन विकेट, रितिक ने दो विकेट और संदीप और राघव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके जवाब में ऊना की टीम ने 34 ओवर में सात विकेट पर 200 रन बनाए। इस बीच बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा और वीजेडी प्रणाली के तहत हमीरपुर को 47 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। ऊना की ओर से अमनदीप सिंह ने 76 रन और राघव बाली ने 63 रन की पारी खेली। वहीं, हमीरपुर के गेंदबाज अरिंदम ने तीन और रोहित कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

ऊना क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि अंडर-25 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगी टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा। कहा कि ऊना की टीम से पूरी प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाया। कहा कि अगर मुकाबले में मौसम बाधा न बनता तो यह मैच रोचक हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें