फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के एक गांव की महिला ने इलाके में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का अपने पति के साथ झगड़ा चला हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला का संपर्क एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर और उसके साथी से हुआ। आरोपी डॉक्टर ने पीड़ित महिला को बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने महिला का उसके पति से तलाक करवाने की बात कही।
इसलिए वह शादी के लिए राजी हो गई। महिला ने कहा कि उसने अपनी जमीन, गहने और अपनी अन्य संपत्ति बेचकर पैसे आरोपी को दे दिए। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने साथी की मदद से तीन वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी संपत्ति भी बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ऊना अर्जित सेन ने कहा कि आरोपी डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें