फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर स्कूल का शौचालय और चारदीवारी ढही

विज्ञापन
ऊना के साथ लगते रामपुर स्कूल की बरसात के कारण गिरी दीवार व शौचालय - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना/दौलतपुर चौक। जिला मुख्यालय के साथ लगते मिडल स्कूल रामपुर का शौचालय और चारदीवारी बारिश के बाद ढह गई। गनीमत रही कि यह घटना रात के वक्त हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं नंगल जरियाला गांव के वार्ड नंबर तीन में बारिश से मकान की दीवारें गिर गईं। गनीमत यह रही कि मकान की दीवारें गिरते वक्त परिवार इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

मिडल स्कूल रामपुर में ड्यूटी के लिए शनिवार सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो वे दंग रह गए। स्कूल का शौचालय और चारदीवारी ढही मिली। शिक्षक विनोद ने बताया कि बरसात के कारण पहले ही स्कूल का एक भाग धंस रहा था। इसकी सूचना भी विभाग को दी थी। अब शुक्रवार रात को एक भाग पूरी तरह से धंस गया और काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान को मौके पर बुलाया है। स्कूल में मार्गदर्शन के लिए आने वाले बच्चों के लिए अब खतरा रहेगा।
नंगल जरियाला गांव के वार्ड तीन में बारिश से एक मकान की दीवारें गिर गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम को लाल चंद पुत्र शंकर सिंह के मकान की दो दीवारें अचानक धराशायी हो गई। घटना में लाल चंद परिवार सहित बाल-बाल बच गया। गौर हो कि लाल चंद अत्यंत निर्धन परिवार से संबंधित है और मकान के क्षतिग्रस्त होने से उसके सिर पर छत नहीं बची है। उसे शरण लेने के लिए किसी दूसरे के मकान में जाना पड़ा है।
विज्ञापन

दिहाड़ी लगाकर परिवार का गुजर बसर करने वाले लाल चंद पर मानो दुखों का पहाड़ गिर गया हो। ग्राम पंचायत उपप्रधान शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने लाल चंद के क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया और उसे ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रशासन लाल चंद को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करे, ताकि उसे सिर छपाने के लिए छत नसीब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें