फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास और पंडोगा-त्यूड़ी पुल से विकास को मिलेगी रफ्तार : अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बोले, रेलवे अंडरपास कार्य को 13 अगस्त 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शनिवार को ऊना जिले के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास और स्वां नदी पर बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अभिषेक जैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी विकास परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
अभिषेक जैने ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के मलाहत में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेलवे अंडरपास का 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रेलवे अंडरपास कार्य को 13 अगस्त 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस अंडरपास के बन जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुगम होगा तथा पीरनिगाह जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के चलते लोगों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा पहुंचती है। अंडरपास बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सचिव ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा गांव में 50.60 करोड़ की लागत से बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 560 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही पंडोगा, खड्ड, पंजावर एवं पंडोगा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए आवागमन की सुविधा में सुधार होगा। साथ ही बसाल, त्यूड़ी और सुग्रीवानंद आश्रम बसाल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरोली बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंगाणा अरविंद लखनपाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरवाईं हरगोबिंद कौशल, एसडीओ अरविंद चौधरी, अधिशासी अभियंता एनएच हरिराम और एसडीओ एनएच राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें