फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में दवा विक्रेता के घर दबिश, नशीली दवाएं पकड़ीं

Sat, 22 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
एक स्थानीय दवा विक्रेता के घर देहरा पुलिस ने छापामारी कर नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं की खेप पकड़ी है। अचानक की गई छापामारी से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दवा विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, शनिवार को ही ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम के साथ उसी दवा विक्रेता के मेडिकल स्टोर और घर पर भी धावा बोला लेकिन इससे पहले ही देहरा पुलिस दवा विक्रेता को अपने साथ देहरा ले गई थी। जानकारी के अनुसार देहरा पुलिस ने शुक्रवार को तीन लड़के नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले कैप्सूल की खेप के साथ पकड़े थे। पूछताछ पर उन्होंने उक्त नशे की खेप गगरेट के दवा विक्रेता से लाने का दावा किया। इस पर एसएचओ देहरा राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शनिवार सुबह ही दवा विक्रेता के घर दबिश दे दी। इस दौरान जब तलाशी ली गई तो वहां से 8640 नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले कैप्सूल बरामद हुए। इस पर देहरा पुलिस दवा विक्रेता को अपने साथ ले गई और उक्त मामला ड्रग इंस्पेक्टर आशीष राणा के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पर दवा विक्रेता के विरुद्ध ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। उधर, शनिवार को ही सीआईडी की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा के नेतृत्व में कई ड्रग इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में टीम ने उसी दवा विक्रेता के मेडिकल स्टोर और निवास स्थानों पर पुलिस की मदद से एक साथ रेड की। ड्रग कंट्रोलर को खुफिया सूचना मिली है कि उक्त दवा विक्रेता के यहां प्रतिबंधित दवाओं की भारी खेप आई है। सूत्रों की मानें तो किस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से यह खेप आई है, इसकी भी जानकारी ड्रग कंट्रोलर की टीम ने जुटा ली है लेकिन दवा विक्रेता के यहां से प्रतिबंधित दवाओं को ड्रग कंट्रोलर की टीम बरामद नहीं कर सकी है। ड्रग इंस्पेक्टर आशीष राणा ने रेड की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें