फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने फूंका चाइना का सामान

Fri, 21 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
चाइनीज वस्तुअों के विरोध में प्रदर्शन करते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के खिलाफ चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को जिला मुख्यालय पर व्यापार मंडल और व्यापारी वर्ग ने चीन में बने सामान का बहिष्कार करते हुए जमकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुस्साए व्यापारियों ने रोटरी चौक पर चाइनीज सामान को जलाया, वहीं पाकिस्तान और चीन के झंडे भी फूंके। इससे पहले व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा की अगुवाई में एमसी पार्क ऊना से लेकर रोटरी चौक तक रोष रैली निकालते हुए चीन और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि आतंकी देश पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन का बना हुआ सामान प्रदेश का कोई भी कारोबारी नहीं खरीदेगा और न ही बचेगा। उन्होंने कहा कि इस बार गिफ्ट की दुकानों सहित पटाखों के बाजार में भी चीन का बना हुआ सामान लाना बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले की कुछेक दुकानों पर चाइना का सामना डंप पड़ा है, जिसे व्यापारी वर्ग बेचकर आगे से चीन के सामान लाने पर प्रतिबंध लगा देंगे। इसका निर्णय सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से लिया है। सुमेश ने कहा कि इस बार वे चाइना मुक्त दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवादियों को बढ़ावा देने वाले देश का साथ देकर हमारे भारत में अशांति फैलाने की साजिश रचे, उनके साथ पूरा व्यापार बंद किया जाएगा। इसके लिए सभी व्यापारियों ने शपथ भी ली है। उन्होंने कहा अब ग्राहक भी जागरूक हो रहे हैं और चाइनीज सामान को छोड़कर स्वदेशी सामान की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव राकेश कैलाश, शहरी इकाई अध्यक्ष मोती लाल कपिला, गोपाल कपिला, रविंद्र अरोड़ा, इकबाल सिंह, विनय कक्कड़, राजेश लाठी, रोहित शर्मा, सुमित अरोड़ा, रघु, पंकज कतना, पंकज पुरी, रवि, राजेश राजधानी, विमल शर्मा, अरुण सरीन, श्याम लाल हांडा, रवि कुमार, रोहित शर्मा, नरेंद्र सिंह, केके अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें