फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरसात से निपटने को हर वार्ड में क्विक एक्शन रिस्पांस टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकाल में टीम तुरंत करेगी मौके पर कार्रवाई
विज्ञापन

बरसात के नुकसान से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम ने गठित की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बरसात से निपटने के लिए नगर निगम ने हर वार्ड में क्विक एक्शन रिस्पांस टीम का गठन किया है। इसे लेकर टीम को आपातकाल में तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शहर में बरसात के समय जगह-जगह जलभराव होता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार क्विक एक्शन रिस्पांस टीम गठित की गई है। यह टीम हर वार्ड में बनाई गई है ताकि आपातकाल में तुरंत समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम इस बार बरसात से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। बीते दिनों जिला में हुई भारी बारिश के दौरान शहर में इस बार जल भराव की स्थिति पैदा नहीं हुई। जिन स्थानों पर जल भरा होता था नगर निगम की तरफ से वहां पहले ही उचित निकासी की व्यवस्था कर दी गई थी ताकि बारिश का पानी उचित निकासी हो सके। बता दें कि पिछली बरसात में शहर में जगह-जगह जल भराव हुआ। इस दौरान कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। साथ ही लोगों की दुकानों में रखा सामान भी खराब हुआ था। ऐसे में नगर निगम ने इस बार अपनी तैयारी पुख्ता रखी है। शहर में बने नालियों का ड्रेनेज की सफाई समय-समय पर की जा रही है ताकि जल भराव की स्थिति पैदा न हो। इसके साथ ही बरसात के लिए नगर निगम ने जेसीबी और अन्य वाहनाें को विशेष रूप से किराए पर लिया है और जलभराव होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में बरसात को लेकर हर वार्ड में क्विक एक्शन रिस्पांस टीमें बनाई गई हैं। नगर निगम बरसात को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।
अंकुश राणा, एसडीओ, नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें