थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत गांव कोट, डाकघर चमियाड़ी निवासी विचित्र सिंह ने अपने मकान निर्माण के दौरान मारपीट का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार घटना बीती पांच जुलाई की है। मारपीट की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विचित्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके गांव के पूजा कुमारी, संतोष कुमारी, निर्मला देवी, रोकी उर्फ महेश कुमार और मनोज कुमार ने उसके घर आकर उसके साथ, उसकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के बयान और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संवाद