फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं में मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में नए साल के पहले दिन लाइन में लगे श्रद्धालुओं की मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चिंतपूर्णी मंदिर के नजदीक हुई श्रद्धालुओं की मारपीट को कई लोग मंदिर प्रशासन की नाकामी बता रहे और कुछ श्रद्धालुओं को संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन शनिवार को चिंतपूर्णी मंदिर के नजदीक लाइन में लगे श्रद्धालुओं में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। शनिवार शाम के समय घटी इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। श्रद्धालुओं में मारपीट की यह घटना उस समय घटी, जब कुछ घंटे पहले ही वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आपसी कहासुनी से मची भगदड़ में 12 लोगों की जान चली गई। भीड़ वाले दिन में ऐसी घटनाओं का होना चिंताजनक है। हालांकि माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास हुई मारपीट को लेकर न तो पुलिस के पास कोई शिकायत आई है न ही मंदिर प्रशासन के पास कोई शिकायत पहुंची है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा उनके पास किसी भी श्रद्धालु की मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें