फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कई पंपों में तेल खत्म, कल से थम सकते हैं एचआरटीसी बसों के पहिये

Tue, 02 Jan 2024 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के पेट्रोल पर लगी वाहनों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
ऊना। हिट एंड रन कानून के खिलाफ बीते तीन दिन से जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर ट्रक ऑपरेटर और चालक हड़ताल पर बैठे हैं। ट्रक चालक सोमवार को भी सप्लाई लेकर नहीं गए और उन्होंने चेताया कि जब तक केंद्र सरकार कानून को वापस नहीं लेती, हड़ताल जारी रहेगी। इसी बीच जिला ऊना के अधिकतर पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल का स्टाक खत्म हो गया। एचआरटीसी के पंप पर भी एक दिन का स्टाक बचा है। ऐसे में बुधवार से एचआरटीसी बसों के पहिये भी थम सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून को सख्त करने के विरोध में आईओसीएल के बॉटलिंग प्लांट मैहतपुर और पेखूबेला के तेल प्लांट में करीब 800 ट्रक चालक हड़ताल पर हैं। तेल प्लांट की करीब 560 गाड़ियां चार राज्यों में सप्लाई लेकर जाती हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। वहीं, हड़ताल के कारण बॉटलिंग प्लांट से भी 10 जिलों में होने वाली गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी प्रभावित चल रही है।
हड़ताल के कारण तीनों दिन से कई पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके कारण सोमवार को कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल का स्टाक खत्म हो गया। जिन पंप में तेल बचा था, वहां लोग आगामी दिनों का प्रबंध भी करते नजर आए। कई लोगों ने गाड़ियों की टंकी फुल करवा लीं तो कई लोग ड्रमों में 200 से 300 लीटर तक तेल भरवाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

पंप पर तेल लेने पहुंचे किसान देसराज, अमित कुमार, विनोद, जतिंद्र ने बताया कि उन्हें रोजाना तेल की आवश्यकता रहती है। कहीं सिंचाई के लिए तो बाकी ट्रैक्टर के लिए। तेल की सप्लाई बंद होने का पता लगा तो आने वाले दिनों का प्रबंध करने पहुंच गए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। वहीं, हलवाई की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार ने बताया कि मिठाइयां तैयार करने के लिए भट्ठी चलानी होती है। तेल तो हर दिन की आवश्यकता है। इसके बिना काम चौपट हो जाएगा।

एचआरटीसी के पास स्टॉक लगभग खत्म

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो के पेट्रोल पंप पर भी तेल का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। अगर मंगलवार तक तेल की आपूर्ति नहीं होती है तो बसों के पहिये भी थम सकते हैं। इससे लंबे रूट पर जाने वाले वाहनों के साथ लोकल बसों का संचालन का भी रुक सकता है। एचआरटीसी ऊना के आरएम सुरेश धीमान ने बताया का केवल एक दिन का स्टॉक बचा है। आपूर्ति नहीं आती तो बुधवार से बसों को तेल नहीं मिलेगा।

सहन नहीं किया जाएगा कानून

हड़ताल पर बैठे ट्रक चालक शिव कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, दीपक, सुभाष, साहिल, अशोक और रमेश सहित अन्य ट्रक चालकों कहना का है कि नए कानून में बदलाव नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के हिट एंड रन कानून में उनके हक को लेकर कुछ नहीं सोचा गया। हर आवश्यक वस्तु की आपूर्ति देने के लिए ट्रक चालक दिन-रात सड़कों पर रहते हैं। अगर उन्हीं के खिलाफ कानून पारित किए जाएंगे तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें