फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुमिनस उद्योग के बाहर टला कामगारों व ट्रक ऑपरेटरों का संघर्ष

विज्ञापन
बणे दी हट्टी में ​​वधायक राकेश ​​संघा के ​​​​वरोध में काले झंडे लेकर प्रदर्शाप करते ट्रक आपरेटर ? - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट पहुंचने पर शनिवार को माकपा विधायक राकेश सिंघा का ट्रक ऑपरेटरों और ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान मौके पर माहौल गरमा गया। कामगार, ट्रक ऑपरेटर और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई।
गौर हो कि राकेश सिंघा ल्यूमिनस कामगार संगठन को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे, जिसका विरोध किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार ल्यूमिनस कामगार संगठन को समर्थन देने पहुंचे विधायक राकेश सिंघा के विरोध में ट्रक आपरेटर व ग्रामीण काले झंडे लेकर बणे दी हट्टी पहुंच गए।
विज्ञापन

आनन-फानन पुलिस ने विधायक का रूट बदल कर टकराव को टाला। इसके बाद सिंघा जैसे ही धरना स्थल पर पहुंचे तो ट्रक ऑपरेटर व स्थानीय लोग पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए धरना स्थल की ओर बढ़ गए। धरना स्थल पर पहुंचते ही दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। माहौल गरमाते देख पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बाद में धरना स्थल पर नारेबाजी करने के बाद ट्रक ऑपरेटरों समेत स्थानीय लोगों के वापस लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
अब आर-पार की लड़ाई होगी : राकेश सिंघा
कामगारों के प्रदर्शन में पहुंचे विधायक राकेश सिंघा ने ललकार लगाई कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। कहा कि या तो मजदूर रहेंगे या फिर उद्योग प्रबंधन। लोगों की ओर से विरोध किए जाने पर सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अतिथि देवो भव की परंपरा है। शायद विधायक राजेश ठाकुर आज कहीं व्यस्त हों और इसलिए उन्होंने कुछ लोग उनके स्वागत के लिए भेजे हैं। जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, उन्हें याद होना चाहिए कि वे अपने ट्रक लेकर अपर हिमाचल में सेब सीजन लगाने आते हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रबंधन मजदूरों का शोषण बंद करे और उनके जायज हक दे। वहीं, ट्रक ऑपरेटरों की ओर से सतीश गोगी ने कहा कि सीटू क्षेत्र का औद्योगिक माहौल खराब करना चाहती है। क्षेत्र के लोग नहीं चाहते कि क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहे उद्योगों का यहां से पलायन हो।
विज्ञापन

कामगारों को मिला सामाजिक संगठनों का साथ
शनिवार को धरना-प्रदर्शन स्थल पर गुरु रविदास सभा, युवा शक्ति पराक्रम व युवा कांग्रेस ने कामगार यूनियन का समर्थन किया। गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि वह मजदूरों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें