फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, लोग परेशान

विज्ञापन
ऊना में तेज धूप से बचने के लिए सिर व मुंह ढंक कर जाती युवतियां।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला में प्रचंड गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार बढ़ रही गर्मी व लू के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। वीरवार शाम को क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को बादल छाने पर लोगों को बारिश होने की आस जगी। करीब 15 मिनट तक बारिश हुई, लेकिन उसके बाद थम गई। इससे गर्मी शांत होने की बजाय और बढ़ गई। आलम यह है कि शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। चिंता की बात यह है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार भी नहीं है और इस बीच गर्मी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रचंड गर्मी के बीच शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। एक ओर जहां बाजार दिन भर सूने दिखाई देते हैं तो वहीं शीतल पेय पदार्थों और लस्सी आदि की दुकानों में लोगों बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर लू की चपेट में आने से लोगों को आंखें, पेट और त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। कहा कि अगर हल्की बारिश होती भी है तो उससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें