फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में जातीय आधार पर असमानता का विरोध

विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क में पुलिस भर्ती में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन करते संगठनों के प्रतिनिधि। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में जातीय आधार पर असमानता के विरोध में संगठनों ने एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन किया। इस दौरान सवर्ण आयोग के गठन और असमानता के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती में आरक्षण को लेकर ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आने वाले दिनों में पुलिस भर्ती प्रक्रिया होने जा रही है। इसमें जातीय आधार पर खाली पदों को भरने की बात सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि इस भर्ती को जातीय आधार की बजाय कार्यक्षमता के हिसाब से आयोजित किया जाना चाहिए। इसमें आर्मी या जातिवाद कोटे को दर्शाया गया है। इसमें पुलिस वालों के परिवार का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य लोगों को इसमें आरक्षण के तहत छूट दी गई है, उसी प्रकार पुलिस कर्मियों के परिवार के लिए भी छूट मिलनी चाहिए। इस मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम में श्री राजपूत करनी सेना ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

श्री राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय ठाकुर ने कहा कि सवर्णों के साथ आज छल होता रहा है। अभी तक प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग का गठन तक नहीं कर पाई है। प्रदर्शन के कई माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने आयोग का गठन नहीं किया है। इस अवसर पर साहिल ठाकुर, मयंक ठाकुर, मंजीत, सौरभ, अर्जुन ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें