फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 02 Apr 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते डीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को ऊना के सीनियर सेकेंडरी बाल स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को डीसी ऊना यूनुस की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि मार्चपास्ट, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के विशेष आकर्षण होंगे। मार्चपास्ट में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट एंड गाइड की टुकिड़यां भाग लेंगी। डीसी ने बताया कि हिमाचल की विविध लोक-संस्कृति को दर्शाते कार्यक्रम इस दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ का संदेश देती लघु नाटिका का भी मंचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में मीडिया, स्वतंत्रता सेनानियों तथा वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की विशेष तौर पर व्यवस्था की जाएगा। इस मौके पर एडीएम राजेश कुमार मारिया, एसडीएम ऊना पृथिपाल सिंह, एसडीएम हरोली धनवीर ठाकुर, एसडीएम बंगाणा दिले राम धीमान और सहायक आयुक्त विनय मोदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें