फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का पालन करने वाले सनातन धर्मी : अतुल कृष्ण

Sat, 11 May 2024 06:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
शिव मंदिर, पंगलू अंब में शोभायात्रा के दौरान अनेक आकर्षक झांकियां निकालते
विज्ञापन
18 मई तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जब ज्ञान का उदय होता है तो उसकी अभिव्यक्ति भक्ति के रूप में प्रत्यक्ष होती है। नाम, जप, कीर्तन इत्यादि भक्ति को पुष्ट करने के बाह्य साधन हैं। जैसे पानी में फल नहीं लगता है, किंतु पानी को वृक्ष में डालने से फल मिलता है। वैसे ही नाम, जप आदि खाद-पानी की तरह हैं, जो धर्म का पालन करते हैं, वे सनातन धर्मी हैं और जो अधर्म का आश्रय लेकर जीवन जीते हैं वे सनातन अधर्मी हैं। रावण, कंस, शिशुपाल, हिरण्यकश्यप इत्यादि सनातन अधर्मी थे। उक्त अमृत वचन श्रीमद्भागवत कथा की शोभायात्रा के समापन पर परम अतुल कृष्ण महाराज ने शिव मंदिर पंगलू अंब में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जैसे नींव छत तक पहुंचाती है। ऐसे ही धर्म उन्नति एवं सफलता की नींव है। कथा के पश्चात प्रतिदिन की तरह विशाल लंगर-भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में अनेक आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ठाकुर, मान चंद्र, प्रकाश चंद्र, सुभाष चंद्र, राजिन्दर पाल सिंह, कुलभूषण सिंह, साहिल ठाकुर, निखिल ठाकुर, कृशांश ठाकुर, प्रकाश चंद धीमान, शिव कुमार, रामपाल, रुपिंदर सिंह डैनी, सोनू उपप्रधान, सुमिता ठाकुर, शुभलता ठाकुर, विशाली ठाकुर, कोमल ठाकुर, किरण ठाकुर, प्रांजलि ठाकुर इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शिवा यूथ क्लब के सभी सदस्य, पंगलू ज्वार, पोलिया पुरोहितां, नलोह, मैड़ी, लाहड़, चौली, रक्कड़ से भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में लोगों ने भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा 18 मई तक प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक जारी रहेगी। कथा के मुख्य यजमान मान सिंह ठाकुर ने बताया कि 18 मई की रात्रि में भगवती जागरण का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें