फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में लिफ्ट लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरू

Sun, 14 Jul 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के बाद मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों को लिफ्ट की सुविधा जल्द मिलेगी। इसे लेकर संबंधित विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्तमान समय में भवन में सेंट्रल एसी लगाने व बिजली से संबंधित फीटिंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद भवन में लिफ्ट लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मातृ-शिशु अस्पताल में आगामी समय में मरीजों को एक तल से दूसरे तल पर जाने के लिए पैदल नहीं चलना पड़ेगा। लिफ्ट के माध्यम से एक साथ 10 लोग आ-जा सकेंगे। मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण क्षेत्रीय अस्पताल के समीप किया गया है। इस चार मंजिला भवन में स्त्री रोग संबंधित ओपीडी, शिशु रोग संबंधित ओपीडी और ओटी की सुविधा मरीजों को दी जाएगी। वर्तमान में अस्पताल में केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ ओपीडी और क्रस्ना लैब की सुविधा ही मरीजों को मिल पा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द इसे मरीजों के लिए शुरू किया जा सके। इसी कड़ी में अस्पताल भवन में लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते भवन में फीटिंग व अन्य कार्य अभी भी चल रहा है। ऐसे में नए भवन में सभी सुविधाएं अभी भी मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। इस मामले पर बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव ने अपने दौरे के दौरान काम को जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद अब संबंधित विभाग ने कार्य में तेजी लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में लिफ्ट लगाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मरीजों और तीमारदारों को इस सुविधा का काफी लाभ मिलेगा।
डॉ. संजय मनकोटिश, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें