फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जहां दिल किया वहां खड़ी कर दी निजी बस, शहर में हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
विज्ञापन

बस स्टैंड से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक यही हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में मनमाने ढंग से निजी बसें खड़ी करने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ है। हादसों का खतरा भी बना हुआ है। बस स्टैंड से निकलने के बाद बसों को जगह-जगह खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया जा रहा है। इससे शहर में कई हादसे भी हो चुके हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से बस स्टैंड से बाहर निकलने के बाद बस चालकों को जगह-जगह ब्रेक न लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन, इनकी अनदेखी की जा रही है। निजी बस चालकों की इस मनमानी से शहर में जहां जाम लग रहा है, वहीं हादसों का खतरा भी बना रहता है। बस स्टैंड के बाहर, रोटरी चौक, एमसी पार्क के बाहर और जहां भी सवारी मिलती है, वहां निजी चालक बस रोक देते हैं। कोई कार्रवाई न होने से चालक बेखौफ जगह-जगह बसों का ब्रेक लगा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से शहर में कई स्थानों पर बसें खड़ी करने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद शहर में 100 मीटर के दायरे में भी तीन से चार स्थानों पर निजी बसें खड़ी हो रही हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कोट्स
मामला मेरे ध्यान में आया है। इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में पुलिस प्रबंधन के साथ इस समस्या को लेकर बैठक की जाएगी।
जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें