ऊना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ के अशोका ईको क्लब ने वीरवार को अपने स्कूल में जैव विविधता दिवस का आयोजन किया। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि क्लब प्रभारी जोगिंदर कौशल की देखरेख में बच्चों में भाषण, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में लवप्रीत प्रथम, दीपिका दूसरे और अवनीत कौर और रिमांशी संयुक्त रूप में तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन में सिमरन प्रथम, अवंशिका दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में चाहत और नैंसी को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य और क्लब प्रभारी जोगिंदर कौशल ने बच्चों को प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने, सभी जीवों से प्रेम करने और गर्मियों में पंछियों के लिए पानी का प्रबंध करने, जंगलों को आग से बचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में सुनीता शर्मा, विनदिया शर्मा, सरिता कुमारी, पूनम शर्मा, गुरप्रीत कौर, रेखा शर्मा, संतोष कुमारी, कुसुम लता, मीना राणा, रीटा कौशल, रवि राणा, सुरेश कुमार, विजय कुमार ने भाग लिया। संवाद