फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी आधार सेंटर बंद, ऊना डाक विभाग के आधार केंद्र पर जुटी लोगों की भीड़

Sun, 23 Jun 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मुख्यडाक घर ऊना में आधार कार्ड बनवाने,वअपडेट करने के लिए  आए लोग।संवाद
विज्ञापन
डाक विभाग के जिलेभर में 12 विभिन्न आधार केंद्रों में बनवा सकते हैं आधार
विज्ञापन

ऊना के मुख्य डाकघर में रोजाना पहुंचे 60 के करीब लोग
सुरेश बसन
ऊना। जिला में निजी स्तर पर चल रहे आधार कार्ड केंद्रों पर ताला लटक गया है। इन केंद्रों पर अब आधार कार्ड बनाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। केंद्रों पर आधार कार्ड न बन पाने से अब डाक विभाग ऊना के आधार केंद्रों पर आवेदकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
इसके चलते प्रतिदिन मुख्य डाकघर के आधार केंद्र पर 60 के करीब आवेदक पहुंच रहे हैं। अधिकांश लोग अपने क्षेत्र में उपडाकघर में आधार केंद्र के न होने की जानकारी से मुख्य डाकघर की दौड़ लगा रहे हैं। यही वजह है कि यहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। अब समस्या के बीच यहां स्थापित एक मशीन पर क्षमता से ज्यादा निर्धारित समय अवधि में सभी के आधार कार्ड बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में मुख्य डाक केंद्र के अधिकारी आवेदकों को उनके संबंधित क्षेत्र में उपडाकघरों में आधार कार्ड केंद्र होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल निजी स्तर पर लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से संबद्ध बंद हुए आधार केंद्रों का यूआईडीएआई के साथ अनुबंध आगे न बढ़ पाना सामने आ रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी आधाकारिक तौर पर कोई नहीं कर रहा है, लेकिन निजी केंद्रों पर आधार कार्ड बंद होने से आधार कार्ड बनाने, अपडेट एवं त्रुटी को सही कराने वाले आवेदक इन दिनों खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के इन केंद्रों पर बनाएं आधार कार्ड
जिला के विभिन्न डाकघरों में लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट से लेकर नया तक बनवा सकते हैं। डाक विभाग के अनुसार अंब डाकघर, चिंतपूर्णी, भरवाईं, मरवाड़ी, दौलतपुर चौक, नैरी नौरंगा, गगरेट, सलोह, हरोली, मैहतपुर, बंगाणा के साथ-साथ ऊना मुख्य कार्यालय के आधार केंद्र पर भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। बकायदा दूरदराज के लोग उपरोक्त केंद्रों में से किसी एक नजदीकी पर जाकर अपने आधार कार्ड का लाभ उठा सकते हैं। इससे उनकी ऊना के मुख्य कार्यालय की दौड़ बचेगी और समय व धन की भी बचत होगी।

निजी आधार कार्ड केंद्रों के किसी वजह से बंद होने से एकाएक आवेदक डाक विभाग के मुख्य कार्यालय ऊना के आधार कार्ड केंद्र का रुख कर रहे हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन जिलेभर में करीब 12 आधार केंद्रों पर अपने आधार कार्ड को बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, अधीक्षक, डाक विभाग, ऊना

मुख्यडाक घर ऊना में आधार कार्ड बनवाने,वअपडेट करने के लिए  आए लोग।संवाद

मुख्यडाक घर ऊना में आधार कार्ड बनवाने,वअपडेट करने के लिए  आए लोग।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें