न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ब्लॉक गगरेट की नवगठित कार्यकारिणी।
- फोटो : Una
ऊना। बीआरसी भवन ऊना में रविवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन की खंड ऊना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक हरोली खंड के अध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव गौरव तथा विनोद राणा की उपस्थिति में किया।
इसमें प्रीतम चंद कसाना को अध्यक्ष, कपिल शर्मा को महासचिव और रोहित धीमान को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला विंग की अध्यक्ष मीना जोशी को चुना। सभी ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा 2009 की अधिसूचना लागू किए जाने की मांग की है। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने की कोशिश की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश पुष्करणा, पूर्व अध्यक्ष संदीप सैनी, वन विभाग से गुरविंद्र सिंह, पशुपालन विभाग से विजय कुमार, शिक्षा विभाग से विक्रम सैनी, राम प्रसाद, राजेश, नरेश, राजीव बेदी, हरदीप, मंजीत कौर, अनीता, पूर्व महिला विंग अध्यक्ष नीना ठाकुर, निशिता, अमिता, रविंद्र, विनोद कपिला, सुनीता, अमरजीत, राकेश और विनोद आदि मौजूद रहे।