फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नवरात्र में फल सहित अन्य सामग्री के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप, अगरबत्ती, चुन्नी, सुहागी सहित फलों के दाम में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

कच्चा नारियल 60 रुपये तो केला पहुंचा सौ रुपये
पूजा-अर्चना के लिए महंगी सामग्री खरीदने को विवश हैं श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चैत्र नवरात्र के दौरान इस बार पूजा सामग्री की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई है। सुहागी, चूड़ी-बिंदी और फलों के दामों में 5–10 रुपये तक का उछाल आया है। वहीं, भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाले केले लगभग 100 रुपये दर्जन और कच्चा नारियल 60 से 80 रुपये तक बिक रहा है।

महंगाई के बावजूद श्रद्धालु अपने इष्ट और कुल देवी-देवताओं की पूजा में कोई कमी नहीं रख रहे हैं, जिससे उनकी जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। रविनगर की सुनीता, भगवाहन की सीमा शर्मा और थनेहड़ा की पूजा ने बताया कि नवरात्रों में मांग बढ़ने के कारण हर साल कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार अधिक मांग के चलते दामों में और तेजी आई है।
विज्ञापन

मंडी शहर के चौहटा बाजार, उपायुक्त कार्यालय मार्ग, गांधी चौक सब्जी मंडी, महामृत्युंजय चौक और बस स्टैंड के आसपास की फल दुकानों में अलग-अलग दामों पर फल बेचे जा रहे हैं। महंगाई के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

फल विक्रेताओं अशोक कुमार, प्रकाश चंद, गुलशन और रामचंद्र का कहना है कि फलों के दाम पहले से ही बढ़े हुए आते हैं। इसके अलावा ढुलाई लागत और खराब होने पर होने वाले नुकसान को भी उन्हें वहन करना पड़ता है। भगवान को भोग के रूप में चढ़ाए जाने वाला केला सौ रुपये दर्जन बिक रहा है। जबकि नारियल 60 -80 रुपये, संतरा 120- 150, आम 250-300, अंगूर 180-से 200 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। माता की चुनरी 20 रुपये से 700 रुपये तक, सुहागी 30-60 रुपये, धूप 10- 120 रुपये, अगरबत्ती 50-100 रुपये, ज्योति में पड़ने वाला घी 600 से 750 रुपये, व्रत में खाया जाने वाला फलाहार में साबुदाना 80 रुपये किलो, काही सौ से 120, कुट्टू की गिरी सौ रुपये से 120, कुट्टू आटा 120-140, आलू 8-12 रुपये किलो के दाम पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें