फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर कई जगह पड़े गड्ढे

Sat, 04 Jul 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक बैठकों में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, दुर्घटनाएं रोकने के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं। जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं लेकिन सड़क सुरक्षा फिलहाल बंद कमरों और सरकारी फाइलों से बाहर निकलती नजर नहीं आ रही। ऊना-संतोषगढ़ सड़क की बदहाल हालत इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है, जहां जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे हर दिन हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय ऊना को संतोषगढ़ क्षेत्र से जोड़ने वाली इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए आवाजाही करते हैं। हालत यह है कि वाहन चालकों को सड़क पर हर वक्त संभलकर चलना पड़ रहा है।

बरसात के दिनों में स्थिति और ज्यादा गंभीर हो रही है। सड़क पर पड़े इन गड्ढों में बारिश का पानी भर रहा है जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। कई बार अचानक गड्ढा सामने आने पर चालक संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालक इन गड्ढों से बचने के लिए गलत दिशा से वाहन निकालते हैं। ऐसे में सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
-

सड़क सुरक्षा के लिए बंद कमरों में बैठकें करने की बजाय अगर समय रहते निरीक्षण करते तो यह दशा न होती। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान बाइक गड्ढे में गिर गई। पानी भरा होने के कारण गड्ढे का पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

-कुलदीप कुमार, स्थानीय निवासी


किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन तुरंत सड़क की मरम्मत करवाए ताकि सड़क सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे।
-दिनेश कुमार, स्थानीय निवासी

सड़कों में जहां पर भी गड्ढे हैं, उनकी मरम्मत करवा दी जाएगी। उपमंडल की सड़कों की मरम्मत को लेकर टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें