फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए कसरत शुरू

Sat, 04 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बरसात के मौसम के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में बरसाती पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम प्रबंधन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत विभिन्न वार्डों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो बारिश के दौरान और उसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करेंगी। जिला मुख्यालय में बीते दिनों हुई मानसून की पहली बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव हुआ।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के उन स्थानों की पहचान की गई है, जहां हर वर्ष भारी बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या सामने आती है। इन स्थानों पर विभागीय कर्मचारियों और मशीनरी को पहले से ही तैयार रखा जाएगा ताकि जलभराव की स्थिति बनने पर तुरंत पानी की निकासी कर आम लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। निगम प्रबंधन ने सभी वार्डों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। संबंधित कर्मचारियों को नालों और जल निकासी व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बारिश के दौरान कहीं भी रुकावट या अवरोध मिलने पर उसे तत्काल हटाने के लिए भी कहा गया है। जरूरत पड़ने पर जेसीबी, पंप सेट और अन्य आवश्यक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।


बरसात के पूरे सीजन के लिए विभागीय टीमें अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से स्थिति की निगरानी की जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें