फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले को 10 दिन का समय बीता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना आगे नहीं बढ़ी जांच
विज्ञापन

महिला के परिजनों न्याय न मिलने पर धरना प्रदर्शन की दी है चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के रक्कड़ काॅलोनी स्थित निजी अस्पताल में रसोली के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले को 10 दिन का समय बीत चुका है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस विभाग के पास नहीं पहुंची है। रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत के पीछे क्या कारण रहे। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिपोर्ट कब तक आएगी।
विज्ञापन

बीती 17 दिसंबर की शाम जिला मुख्यालय की रक्कड़ काॅलोनी के निजी अस्पताल में पंजाब की एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। रसौली का ऑपरेशन कराने आई महिला की अचानक मौत होने के आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ स्विंकी जैन पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायत पर पुलिस ने महिला चिकित्सक समेत अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया। दूसरी ओर स्वास्थ्य निदेशालय ने आरोपी चिकित्सक को निलंबित कर शिमला हेडक्वार्टर में बुलाया। मृतका की पहचान पंजाब की नंगल तहसील के मजारी गांव की जसविंद्र कौर (52) के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल काॅलेज में किया गया। महिला के परिजनों को घटना के दो दिन बाद सदर पुलिस थाना में आकर बयान दर्ज करवाए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ऐसा न होने पर परिजनों ने धरना प्रदर्शन की बात भी कही। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई। इससे जांच अधर में अटक गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई तरह की जांच की जानकारी जुटाई जाती हैं। इसमें कुछ दिन का समय लगता है। रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस की आगे की कार्रवाई निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें