फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुष्टीकरण की राजनीति अनुचित : चमेल सिंह

Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी ठाकुर चमेल सिंह ने तुष्टीकरण की राजनीति को पूरी तरह अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक के लिए समाज को विभाजित करने में लगे हैं, जिससे असंतोष और विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

ठाकुर चमेल सिंह ने स्पष्ट किया कि राजनीति का उद्देश्य सभी वर्गों का समान विकास और कल्याण होना चाहिए, न कि किसी एक समुदाय को लाभ पहुंचाकर अन्य को उपेक्षित करना। उन्होंने राजनीतिक दलों से तुष्टीकरण की नीति छोड़ने और जनता के व्यापक हित में काम करने की अपील की। उन्होंने चेताया कि यदि यह प्रवृत्ति जारी रही, तो सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र की एकता को गंभीर नुकसान हो सकता है। साथ ही, उन्होंने मतदाताओं से ऐसे दलों को नकारने का आह्वान किया जो समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें