फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल हॉकी टीम चैंपियनशिप के लिए तैयार

Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में वरिष्ठ हॉकी टीम के चयनित ​खिलाड़ियों को टीशर्ट भेंट करते सदर विधायक सतपाल सत्ती व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल की टीम 15वीं हॉकी इंडियन सीनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार है। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर संपन्न होने के बाद मंगलवार को टीम झांसी के लिए रवाना होगी, जहां 4 से 15 अप्रैल तक यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें किट भेंट की और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हिमाचल हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कोच आशीष सेन ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें