फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट नपं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए तीन पार्षदों के बीच टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के चुनाव परिणाम आने के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नगर पंचायत में भाजपा ने एक बार फिर अपना दुर्ग और मजबूत कर लिया है। चुनाव में इस बार कई नए चेहरे जीत कर सामने आए हैं, जबकि तीन महिलाएं पार्षद चुनी गई हैं। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते अब इन महिला पार्षदों में से किसके सिर ताज सजेगा, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

नगर पंचायत गगरेट में इस बार अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला पार्षदों वार्ड तीन से सरोज कुमारी, वार्ड चार से बबीता और वार्ड सात से मंजू बाला में मुकाबला बना हुआ है। वहीं, उपाध्यक्ष पद को लेकर भी अंदरखाते बैठकें कर सहमति बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों में आपसी तालमेल के जरिये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद तय करने को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

सियासी गलियारों में यह चर्चा भी है कि क्या इस बार भी पिछली बार की तरह आधे-आधे कार्यकाल का फार्मूला अपनाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछली नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनी थी और कार्यकाल को दो हिस्सों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में इस बार भी इसी तरह के फार्मूले की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर भारी उत्साह है। अब सभी की नजर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के फैसले पर टिकी हुई है जो आने वाले दिनों में नगर पंचायत की राजनीति की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें