फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक को टक्कर मारने पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 20 May 2026 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। मोइन थाना क्षेत्र के तहत हुए सड़क हादसे में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मारने के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी मोइन संजीव कुमार ने बताया कि चंचला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह हरवंश पुत्र रमेश चंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नरेश कुमार पुत्र मदन निवासी बाथू टिपरी, पंचायत उजे खास ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चंचला देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें