फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा हत्याकांड में कुछ मोबाइल नंबर पुलिस रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में दसवीं कक्षा की छात्रा हत्याकांड को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तक पहुंच गई है। हालांकि पुलिस मामले में अभी तक कुछ भी खुलकर बोलने से परहेज कर रही है। लेकिन अधिकारी मान रहे हैं कि वे केस को सुलझाने में बेहद करीब हैं।
पुलिस आश्वस्त है कि जल्द ही मामले का सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबरों को रडार पर लिया है और सीसीटीवी तथा कुछ लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मान रही है कि जल्द ही सारे मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, मृतका का परिवार बुधवार को ही उसके शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अपने पैतृक गांव बीहण नंगल तहसील देहरा जिला कांगड़ा चला गया। जहां उसका दाह संस्कार किया गया। परिवार के सदस्य दर्दनाक हादसे के बाद सदमे की हालात में हैं और वारदात पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस की विभिन्न टीमें हत्या से जुड़ेहर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।
क्षेत्र में नई आबादी बसने के चलते रास्ते कच्चे हैं और घरों की दूरियां भी ज्यादा हैं। साथ ही नजदीकी घर में सीसीटीवी कैमरा तो था, परंतु उसमें रिकार्डिंग की स्टोरेज नहीं थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ कोई ऐसी फुटेज लगी है, जिससे मामला सुलझने के करीब है।
छात्रा के नजदीकी तीन चार मित्रों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसके फोन कॉल्स और सोशल मीडिया पर चैटिंग को भी जांच के दायरे में लाया गया है। बताया जा रहा है कि बालिका से आखिरी बार मिलने वालों में उनका दूधवाला शामिल था।
वहीं पुलिस ने एक अन्य वेंडर से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के प्रवासियों से भी पूछताछ कर रही है। मामले में बुधवार रात को एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने भी मौके का दोबारा से निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस के डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है।
बॉक्स
हत्या के बाद बाथरूम में धोए खून से सने हाथ
छात्रा की डायनिंग हॉल में हत्या के बाद हत्यारे ने बाथरूम में खून से सने हाथ धोए हैं। इसका बाथरूम में पड़े खून से अंदाजा लगाया जा रहा है। मौका-ए-वारदात से किसी तरह की लूट अथवा उसके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती जैसे सुबूत नहीं मिले हैं। हत्या का कारण क्या था। एक ही व्यक्ति ने यह वारदात की है याइसमें कोई अन्य भी शामिल था। क्या नई बसी आबादी में कोई संपत्ति विवाद के कारण यह हत्या हुई या परिवार के साथ किसी ने कोई पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात की। इस तरह से हर कोई अपने कयास लगा रहा है। परंतु लोगों का यह भी कहना है कि मृतका कभी किसी अंजान व्यक्ति के लिए घर का गेट नहीं खोलती थी और उस वक्त घर पर उनका पालतू कुत्ता भी बंधा था। ऐसे में किसी अंजान व्यक्ति के लिए घर में ऐसे घुस पाना आसान नहीं था।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस की विशेष टीमें मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही हैं और जल्द ही सारा मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें