फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरे जाएंगे नौ पद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कांस्टेबल के नौ पद अधिसूचित किए हैं। अनारक्षित श्रेणी में छह पद, ओबीसी श्रेणी में दो पद और एसटी श्रेणी में एक पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास के साथ साइंस या इलेक्ट्रॉनिक एंड टेली कम्यूनिकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि अभ्यर्थी की 1 नवंबर, 2021 तक आयु सीमा अनारक्षित वर्ग में 20 से 25 वर्ष, ओबीसी और एसटी वर्ग में 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वह अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 30 नवंबर तक संपर्क करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम विभाग को प्रायोजित किए जा सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों ने रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज नहीं करवाया है, तो वह संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें