फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा के घर के बाहर से पिकअप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरें, चोरों को पकड़ने में जुटी नंगल पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता विकास बग्गा के घर के बाहर खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को चोर स्टार्ट कर भाग गए। इस घटना की तस्वीरें उनकी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के सामने खड़ी महिंद्रा पिकअप को स्टार्ट करते हैं और वहां से फुर्र हो जाते हैं। हैरानी की बात है कि दोनों चोरों ने पहले एक स्कूटी से तेल चुराकर अपने मोटरसाइकिल में भी डाला। इसकी तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन

विकास बग्गा के भाई सुरेश प्रभाकर ने बताया कि उसका केमिकल और एसिड सप्लाई का काम है। इसके लिए उसने पिकअप ले रखी थी, जिसे चोर चुरा ले गए। सुरेश कुमार ने कहा कि जब गाड़ी गायब देखी तो उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। तब उसे पता चला कि उनकी गाड़ी तो नकाबपोश चोर चुरा ले गए। इसकी जानकारी नंगल पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के अलावा विभिन्न टीमों का गठन कर गाड़ी चुरा ले जाने वालों तक पहुंचने के प्रयास तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें