फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जनशताब्दी ट्रेन से टकराने पर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

मैहतपुर बसदेहड़ा का रहने वाला था 54 वर्षीय पंकज

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना )। रायपुर सहोड़ा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पांच बजे जनशताब्दी ट्रेन से टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार (54) पुत्र कर्म चंद निवासी वार्ड नंबर 4, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के रूप में हुई है। मृतक के शरीर के कुछ हिस्से कट गए थे। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। रेलवे पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए। बाद में पता चला कि पंकज बसदेहड़ा का निवासी है। पंकज ने निक्कर और टी शर्ट ही पहन रखी थी। उसके पास न तो फोन था और न कोई पहचान पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। इसी रेलवे ट्रैक पर बीते साल नवंबर 2024 को भी एक स्थानीय व्यक्ति की रेलगाड़ी से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई थी। बीते सात माह में रेलगाड़ी से व्यक्ति के टकराने का यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें