फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 10 रुपये ओपीडी पर्ची शुल्क शुरू करने के लिए डीसी को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में उपायुक्त जल्द लेंगे प्रस्ताव पर फैसला
विज्ञापन

वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए नहीं लिया जाता कोई शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी में जांच करवाने के लिए दस रुपये पर्ची शुल्क लगाने के लिए प्रबंधन ने रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त को प्रस्ताव भेज दिया है। इसे लेकर आगामी दिनों में रोगी कल्याण समिति की बैठक में अंतिम निर्णय व मंजूरी प्रदान की जाएगी। इस बजट से रोगी कल्याण समिति अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को मजबूत करेगी।
जिले के सबसे बड़े अस्पताल में जल्द ही पर्ची शुल्क वसूल किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल से समय मांगा गया है। समय मिलते ही बैठक कर इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी प्रदान की जाएगी। जिले के कई अस्पतालों में पर्ची शुल्क वसूलने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। अस्पताल में बनाए गए पर्ची काउंटर पर ही लोगाें को यह शुल्क अदा करना होगा। इसके बाद वह किसी भी ओपीडी में जाकर उपचार ले पाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 600 से 700 लोगों की ओपीडी रहती है। इस दौरान सबसे अधिक मरीज मेडिसिन और गायनी ओपीडी में रहते हैं। सरकार की तरफ से रोगी कल्याण समिति को ही अपने स्तर पर पर्ची शुल्क लगाने के नियम को लागू करने व न लागू करने का अधिकार दिया गया है। इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि दस रुपये पर्ची शुल्क से एकत्रित होने वाले बजट को अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं व अन्य सुविधाओं को मजबूत करने में ही खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में दस रुपये पर्ची शुल्क शुरू करने के लिए उपायुक्त ऊना को प्रस्ताव सौंपा गया है। इस पर अंतिम फैसला उपायुक्त ही रोगी कल्याण समिति की बैठक में लेंगे।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें