फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों के साथ फिर तीन घंटे रोका एनएच

Thu, 25 Feb 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सासण हादसे में करंट का शिकार हुए युवकों के शवों के साथ वीरवार को गुस्साए लोगों ने बहडाला में चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इससे एनएच पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। ऐसे में वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


बसपा प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार नायर की अगुवाई में किए गए चक्का जाम के दौरान प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बुधवार को चक्का जाम प्रदर्शन में उन्होंने मृतकों के परिजनों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा देने और विद्युत बोर्ड के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने समेत उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रशासन को मात्र एक रात का समय दिया था। लेकिन, वीरवार सुबह प्रशासन की ओर से किसी भी मांग की पूर्ति न होते देख लोगों ने दोबारा शवों को सासण से लाकर बहडाला में चक्का जाम कर डाला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर गौर न किया गया तो उग्र प्रदर्शन होगा। बहडाला में सुबह साढे़ 10 बजे शुरू हुआ चक्का जाम बाद दोपहर एक बजे तक जारी रहा।

बहडाला में जाम की सूचना को देखते हुए पुलिस ने सुबह ही बहडाला में व्यापक पुलिस बल तैनात कर दिया था। उधर, एसडीएम पृथीपाल सिंह, एडिशनल एसपी मदन लाल कौशल, डीएसपी कुलविंद्र सिंह और डीएसपी सीआईडी सागर चंद्र शर्मा समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर जुटे रहे। उन्होंने भी लोगों से बातचीत कर जाम को खुलवाने का प्रयास किया, जिससे काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति को बिगड़ता देख एसपी अनुपम शर्मा और एडीएम राजेश कुमार मारिया ने मौके पर पहुंच कर बसपा प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर और स्थानीय लोगों से बातचीत शुरू की। उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने पर करीब एक बजे जाम खुलवाकर हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारु किया गया। उधर, एडीएम राजेश कुमार मारिया ने कहा कि सासण हादसे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांगों को सरकार के समझ रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें