फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बिना शर्त मिले पेंशन

Mon, 29 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर वृद्धा और विधवा महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एकल नारी कृषि सहकारी सभा के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने एमसी पार्क से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। एकल नारी की अध्यक्ष कांता शर्मा की अध्यक्षता में महिलाओं ने मांगों को लेकर एडीएम राजेश मारिया को ज्ञापन सौंपा। रोष रैली में महिलाओं ने जिला भर से भारी संख्या में शिरकत की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कांता शर्मा ने कहा कि विधवा और 60 वर्ष से ऊपर वृद्धा को बिना शर्त पेंशन मिलनी चाहिए। डिपो में राशन सब को एक सामान देने की मांग के साथ ही विधवा महिलाओं के लाल कार्ड बनाने और बस किराया माफ करने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त 23 जून विधवा दिवस के दिन विधवा महिलाओं को छुट्टी देने की मांग की गई। उन्होंने एसडीएम राजेश मारिया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाए, जिससे विधवा और वृद्ध महिलाओं को इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर प्रवीण कुमारी, किरण, सागरी, सत्या, कृष्णा देवी, भोली देवी, आशा देवी, संतोष देवी, शीला देवी, कौशल्या देवी, सवित्री देवी, रचना देवी, राम प्यारी, सत्या देवी, निर्मला, जीतो देवी, चन्नो देवी, अमृता देवी, वीना देवी, अमरो देवी सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें