कोबरे को काबू करता एक व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय तहसील बाजार में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने कोबरा के निकलने से हड़कंप मच गया। इससे बाजार में फड़ी लगाए बैठे लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई।
दरअसल कोबरा के पीछे नेवला पड़ा हुआ था, जिससे वह झाड़ियों से निकल कर बाजार की ओर भागा। लोगों को देख कर नेवला तो भाग गया, लेकिन कोबरा सांप वहीं पर डटा रहा। कई महिलाएं कोबरा को माथा टेक रही थीं। इस दौरान दुकानदारों ने बाबा गुरदियाल सिंह को सूचित किया गया। कोबरा को काफी मशक्कत के बाद काबू कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया।