श्री कृष्णा यूथ क्लब दुगार तनोह के बैनर तले होगी दो दिवसीय प्रतियोगिता
खेल को खेल की भावना से खेलें खिलाडी: राज कुमार मनकोटिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के श्री कृष्णा यूथ क्लब दुगार तनोह द्वारा पत्थरू प्रीमियम क्रिकेट लीग की पांचवीं क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। इसमें मुख्यातिथि के रूप में कुटलैहड़ के समाजसेवी व बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया ने शिरकत की।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने के प्रति जागरूक किया। मनकोटिया ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से एक तो शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है, दूसरा युवा पीढ़ी नशे से बची रहती है। इसलिए युवाओं को खेलों के प्रति अधिक जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने अपनी ओर से श्री कृष्णा यूथ क्लब दुगार को 5100 रुपये और ग्राउंड को समतल करवाने के लिए एक दिन जेसीबी मशीन का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर श्री कृष्णा यूथ क्लब दुगार तनोह के अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 32 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। इसमें सभी खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 15,000 और उपविजेता टीम को 11,000 और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, क्लब के सचिव अमित शर्मा, जनक सिंह,मंगल सिंह, रवि कुटलैहडिया, शशि शर्मा, रघुवीर सिंह, अंकित शर्मा, सतपाल शर्मा, विटू पंडित, दीपक शर्मा ,रजत ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, सुमित शर्मा, सहित अन्य दुगार तनोह के पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।सचित्र
फोटो सहित