पंजावर (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर, पंडोगा, बसाल सहित अन्य गांवों में खनन माफिया सक्रिय हो गया है। खनन माफिया ने कई जगह दस से बीस फुट से अधिक गहरे गड्ढे कर दिए हैं, लेकिन प्रशासन इससे बेखबर है। इन गड्ढों में गिरकर कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अवैध खनन से परेशान नवनिर्वाचित पंचायत ने गांव ईसपुर के किनारे में हो रहे अवैध खनन का जायजा लिया।
पूर्व में भी खनन माफिया ने इन गड्ढों से तीन हादसे हो चुके हैं। जिनमें गिरकर लोग मौत के मुंह में भी जा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव ईसपुर की काफी ज्यादा सरकारी भूमि स्वां नदी के साथ है। सैकड़ों कनाल इस सरकारी भूमि पर भी खनन माफिया पिछले काफी समय से अवैध खनन कर चांदी कूट रहा है। सरकारी भूमि में भी खनन माफिया ने 10 से 20 फुट से भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। रोजाना सैकड़ों टिपर स्वां नदी से बाहर भेजी जा रही है।
लोगों की आस्था की केंद्र रही सोमभद्रा नदी का अस्तित्व खनन माफिया ने खतरे में डाल दिया है। जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हो रही अवैध खनन के खेल को रोक न पाना प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवाल उठा रहा है। इस मौके पर ईसपुर पंचायत उपप्रधान तरसेम लाल, पंच मनीष पाठक, प्यार लाल, नरेश सैणी, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, गुरचरण सिंह, ग्रामीण रविंद्र पाल, हजारा राम, रानू और अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
वाटर लेवल डाउन होने से खेती पर असर: उपप्रधान
ग्राम पंचायत ईसपुर के उप प्रधान तरसेम लाल का कहना है कि ईसपुर की सरकारी भूमि में हो रहे अवैध खनन से दस से बीस फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। किनारे में खनन से नदी गहरी हो गई है। इन गड्ढों में गिरकर कभी भी मौत हो सकती है। जबकि वाटर लेवल डाउन होने से ट्यूबवेल समेत खेतीबाड़ी पर संकट के बादल छा जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
बॉक्स
अवैध खनन पर की जा रही कार्रवाई : डीसी
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि अवैध खनन पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव ईसपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर एसडीएम हरोली को निर्देश दिए जाएंगे।
हरोली क्षेत्र के ईसपुर में हो रहे अवैध खनन का जायजा लेने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि। नदी किनारे अवै?- फोटो : Una