फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुपचुप पिकनिक मनाने के लिए झील में उतरे थे सात युवक
विज्ञापन

छह युवक सही सलामत पानी से निकले बाहर, सातवां हो गया गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के नरूंह गांव में गोबिंद सागर झील में पिकनिक मनाने के लिए उतरे एक स्थानीय 18 वर्षीय युवक डूब गया। जबकि युवक के अन्य छह साथी सही सलामत है। डूबे हुए युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। हालांकि अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस घटनास्थल में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गोबिंद सागर झील में नरूंह गांव के सात युवक नहाने के लिए उतर गए जिसमें से एक युवक रोहित पुत्र राकेश शर्मा निवासी नरूंह, मलांगड़ जिला ऊना गहरे पानी से नहीं निकल पाया। साथी युवकों ने रोहित को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक पानी से बाहर नहीं निकला। युवकों की ओर से शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लेकिन युवक का शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम विशाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। प्रशासन ने युवक का पता लगाने के लिए गोताखोरों की टीम को नंगल से बुलाया है। लापता हुआ युवक रोहित बंगाणा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उक्त घटना से युवक के गांव में चीख पुकार मच गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने कहा कि अभी तक डूबे युवक का सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचते ही अभियान आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें