फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भदसाली पुल की एक लेन बड़े वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना-होशियारपुर सड़क पर पुल बहाली के बाद यातायात चालू
विज्ञापन

18 दिन बाद चौपहिया वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
वैकल्पिक मार्गों से मिला छुटकारा, 10 दिन बाद खुलेगी दूसरी लेन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली में ऊना-होशियारपुर सड़क पर बने पुल की एक लेन अब छोटे और बड़े चौपहिया वाहनों के लिए खोल दी गई है। दो सितंबर को उफान पर आई भदसाली खड्ड के तेज बहाव से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मरम्मत के बाद कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया था।

एनएच विभाग ने 20 सितंबर को पुल की एक लेन खोल दी है, जबकि क्षतिग्रस्त हिस्से की लेन पर आवाजाही फिलहाल बंद रखी गई है। दूसरी लेन 10 दिन बाद खोलने की संभावना है। एक लेन खुलने से चौपहिया वाहन चालकों को राहत मिली है। अब यात्री बसें भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किए बिना सीधे पुल से गुजर रही हैं। पुल बंद होने के दौरान वाहन चालकों को जेजों मोड़ से ट्रिपल आईटी सड़क मार्ग या सलोह स्कूल चौक से होते हुए भदसाली-होशियारपुर मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा था, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया था। बीते दिनों इसी मार्ग पर रेत से लोड टिपर सड़क धंसने के कारण पलट गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच विभाग की मरम्मत के दौरान पुल की नींव में कंक्रीट डाला गया और इसे 20 सितंबर तक मजबूत करने के लिए बंद रखा गया। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुल की एक लेन अब सुरक्षित स्थिति में है और सभी वाहनों के लिए खोल दी गई है। दूसरी लेन खोलने के लिए 10 दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें