फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैहरियां में टिप्पर-कार की भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल के नैहरियां क्षेत्र में टिपर और कार की टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव बीर बघेड़ा सुजानपुर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएच-3 अंब-नादौन मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद नैहरियां में डाकघर के समीप एक बजरी से लदे टिपर और कार में आमने-सामने भयंकर टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टिपर ने गलत दिशा में जाकर कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार लक्की पुत्र रमेश चंद निवासी बीर बघेड़ा, सुजानपुर जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब से ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने टिपर को कब्जे में ले लिया है। टिपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें