फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शैक्षणिक संस्थानों में एनएसएस दिवस की रही धूम

विज्ञापन
महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस पर प्रधानचार्य का
विज्ञापन
एनएसएस जैसी गतिविधियां समाज सेवा की भावना करती हैं विकसित : अजय
विज्ञापन

महाविद्यालय चौकीमन्यार में देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर माहौल में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने की। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही हमारा परम धर्म है। एनएसएस जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका ने कहा कि एनएसएस केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवकों ने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने विद्यालय परिसर, सड़क किनारों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य जतिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में जिम्मेदारी और सेवा भाव को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. राम सिंह ने किया। दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वयंसेवियों ने एनएसएस थीम सॉन्ग और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को जोशपूर्ण बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. राम सिंह ने बीते वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें