फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फुटबाल में पंडोगा ने बहडाला स्कूल को 6-2 से हराया

विज्ञापन
सलोह सकूल में फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 224 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में रविवार को लड़कों और लड़कियों के अंडर-19 फुटबाल खेल मुकाबलों की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएमसी प्रधान राजकुमार ने किया। प्रधानाचार्य बिक्रम बहादुर ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 224 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के समन्वयक यशपाल ने बताया कि बुधवार को खेले गए लड़कों के मुकाबलों में रावमापा पंडोगा ने बहडाला स्कूल को 6-2 से हराया। नगनोली स्कूल से बढेड़ा राजपूतां को 1-0, सलोह स्कूल ने अंबोटा को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से, पंजावर ने भंजाल को 1-0 से और ईसपुर स्कूल ने केसी पंडोगा को 2-0 से हराया। उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें