फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब सूखा-गीला कचरा अलग अलग न देने पर लगेगा जुर्माना

Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग न देने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। निगम प्रशासन ने इस संबंध में सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत प्रतिदिन घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना है। इसके लिए नागरिकों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरतते हुए कचरे को अलग नहीं कर रहे हैं, जिससे कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार, गीले कचरे को खाद बनाने और सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए अलग-अलग रखना बेहद जरूरी है। जब दोनों तरह का कचरा मिल जाता है तो न केवल उसका सही उपयोग संभव नहीं हो पाता, बल्कि सफाई कर्मचारियों को भी अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे घरों और प्रतिष्ठानों की पहचान करें जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इनकी सूची बनाकर अधिकारियों को सौंपी जाएगी, संबंधित लोगों को पहले चेतावनी दी जाएगी और सुधार न होने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें