फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्षेत्रीय अस्पताल में एक घंटे में मिल जाएगी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड टेस्ट रिपोर्ट के लिए मरीजों को अब तीन से चार घंटे नहीं लगेंगे। मरीजों को एक घंटे में ही ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी। नई ऑटो एनालाइजर मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल में स्थापित एनालाइजर मशीन करीब 15 साल पुरानी हो चुकी है। मरीजों को ब्लड टेस्ट संबंधित रिपोर्ट लेने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। उपायुक्त राघव शर्मा ने अस्पताल में नई ऑटो एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन स्थापित करने के लिए 22 लाख का बजट मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल की रक्त जांच लैब में करीब 800 टेस्ट प्रतिदिन होते हैं। अस्पताल में नवंबर के अंत तक नई एनालाइजर मशीन के आने के बाद मरीजों को सुविधा होगी। वे समय पर चिकित्सकों से जांच भी करवा सकेंगे। अस्पताल में नई ऑटो एनालाइजर ब्लड टेस्ट रिपोर्ट मशीन स्थापित होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस समस्या को लेकर उपायुक्त से कुछ दिनों पूर्व बजट मुहैया करवाने के लिए मांग की गई थी। उपायुक्त ने नई मशीन लगाने के लिए बजट देने के लिए मंजूरी दे दी है।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में नई एनालाइजर मशीन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की दी गई है।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि करीब 22 लाख का बजट से मरीजों की सुविधा के लिए नई ऑटो एनालाइजर मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें