फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन शुल्क नहीं दिया तो जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में जल्द ही सर्वे शुरू होगा। इससे पता लगाया जाएगा कि डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन शुल्क ठीक से चुकता हो पा रहा है कि नहीं। जो लोग शुल्क अदा नहीं करेंगे, उन्हें नोटिस भी जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की एक वार्ड से गारबेज कलेक्शन शुल्क न मिलने पर अब नगर परिषद अन्य वार्डों में भी सर्वे करवाएगी। इससे गारबेज कलेक्शन शुल्क की जानकारी जुटाई जाएगी। वार्ड चार के अलावा अन्य सभी वार्डों से गारबेज कलेक्शन शुल्क मिल रहा है, लेकिन अभी भी जो लोग गारबेज कलेक्शन शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर शुल्क अदा करने की हिदायत दी जा सकती है। नगर परिषद के 9 वार्डों में से गारबेज शुल्क के रूप में 70 से 80 हजार पर प्रति माह जमा हो रहे हैं। इन्हें सफाई कर्मचारियों के वेतन अथवा अन्य जरूरी सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्र करने की शुरूआत हुई है। स्थानीय नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में यह सुविधा लोगों को मुहैया करवाई जा रही है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी के मुताबिक डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन शुल्क ज्यादातर वार्डों से मिल रहा है। लोग शुल्क अदा करने में पूरी तरह से सहयोग भी कर रहे हैं। जो लोग अभी भी शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों की जानकारी एकत्र करने के लिए शीघ्र ही सर्वे करवाया जाएगा। ऐसे लोगों को फिर नोटिस भी भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें