फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 कब्जाधारकों को नोटिस, एक सप्ताह में हटाने होंगे निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नेशनल हाईवे पर पक्के निर्माण में कारोबार कर रहे 20 लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। इन सभी कब्जाधारकों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने शुक्रवार को 20 अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे पूर्व भी एनएच की तरफ से 15 नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद अब अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश पर एनएचएआई और राजस्व विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व निशानदेही की थी। निशानदेही के दौरान शहर में लालसिंगी से पुराने बस अड्डा पुल तक 111 अतिक्रमण सामने आए। इनमें 35 कब्जे स्थायी निकले हैं। जबकि शेष अस्थायी हैं। नेशनल हाईवे की भूमि पर कुंडली मार कर बैठे अवैध कब्जाधारकों को अब कब्जा स्वयं हटाने के लिए नोटिस जारी हुए हैं। यह सभी स्थायी कब्जाधारक हैं।
इनमें कुछ जगहों में दुकानों के भीतर तक निशानदेही हुई है। शेष बचे मामलों में भी नोटिस भेजने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने शुरू कर दी है। नोटिस के अनुसार अवैध कब्जा धारकों को अपने स्तर पर ही एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जे हटाने होंगे।
विज्ञापन

अगर कोई कब्जाधारक ऐसा नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई करते हुए एनएच प्रशासन कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि 20 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। इस संबंध में एडीसी ऊना डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि एनएच किनारे से अवैध कब्जे हटाने को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें