फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में कूड़ा और मासिक शुल्क न देने वाले 35 दुकानदारों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के 35 दुकानदारों पर बिजली और पानी कनेक्शन कटने की तलवार लटक गई है। शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत कूड़ा न देने और मासिक शुल्क अदा न करने वाले दुकानदारों को नप ने शहर के 35 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

नोटिस पर सात दिन के भीतर जवाब ने देने पर बिना सूचना दुकानदारों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। शहर में नगर परिषद की तरफ से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत शहर की हर दुकान और घर से कूड़ा एकत्रित कर उसका निष्पादन किया जाता है। इस योजना के लिए नगर परिषद ने मासिक शुल्क तय किया है। शहर में बीते कई माह से कुछ दुकानों से न तो सफाई कर्मचारियों को कूड़ा सौंपा जा रहा है और कुछ दुकानदार मासिक शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर नगर परिषद कई बार इन दुकानदारों से कूड़ा सौंपने और शुल्क अदा करने की अपील कर चुका है।
इस अपील का कोई असर न होने पर अब नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। नप ने 35 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर सात दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। दुकानों के बाद नगर परिषद घरों पर इस प्रकार की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

35 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। सात दिन के भीतर दुकानदारों की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तो इनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें