फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो दिन से लापता विद्यार्थियों का नहीं लगा सुराग, परिजनों की बढ़ी चिंता

Thu, 17 Sep 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। छपरोह स्कूल से लापता हुए छठी कक्षा के छात्र अंकुश कुमार और सातवीं कक्षा की छात्रा मोनिका का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। दोनों बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं। वहीं पुलिस ने तलाश तेज करते हुए थानाकलां बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि दोनों बच्चे थानाकलां से एक निजी बस में सवार होकर ऊना की ओर गए। इस जानकारी के बाद पुलिस ने ऊना रूट पर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बस के रूट, संभावित ठहराव और बच्चों के आगे जाने की दिशा से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस को दोनों के निजी बस से ऊना की ओर जाने की जानकारी मिली है और इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, बस रूट और अन्य माध्यमों से बच्चों का पता लगाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें