फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की दुकानों से रेट लिस्टें गायब

Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सब्जीमंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्जी की दुकानों पर सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। आए दिन बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। सब्जी की दुकानों पर सब्जियों के रेट बढ़ने के साथ-साथ दुकानों से रेट लिस्टें भी गायब हैं। दुकानों पर रेट लिस्ट न होने के कारण सब्जी की दुकानों पर ग्राहकों से सब्जियों और फलों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। लोगों को दुकानदारों के मनमाने मंहगे दामों पर सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी छापामारी के दौरान कई बार दुकानदारों को दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने की चेतावनी देकर छोड़ा, लेकिन विभागीय अधिकारियों की चेतावनी का दुकानदारों पर कोई असर देखने को नहीं मिला। शहर में सब्जी की दुकानों पर कई बार दुकानदार ग्राहकों के साथ दामों को लेकर बहस करते हैं। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाकर दुकानदार सरेआम विभागीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रजनी कालिया का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें